फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lord Rama killed Tadka in jogindernagar

प्रभु राम ने किया ताड़का का वध

Fri, 08 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama killed Tadka in jogindernagar
जोगिंद्रनगर में आयोजित रामलीला में ताड़का वध का दृश्य।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में आयोजित रामलीला में दूसरे दिन प्रभु श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का वध किया और जंगल में ऋषि मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रीराम कला मंच के कलाकारों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। रामलीला में लंकापति रावण का दरबार भी सजेगा, लेकिन इससे पहले सीता स्वयंवर होगा।
विज्ञापन

इसमें राजा अपनी ताकत दिखाकर शिव का धनुष तोडे़ंगे। शहर में रामलीला 22वें साल में प्रवेश कर चुकी है। दस दिनों तक रामलीला मंचन के बाद 15 अक्तूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। निर्देशक सचिन सूद ने बताया कि शुक्रवार रात को माता सीता का स्वयंवर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जालपा कला मंच सेरू की ओर से आयोजित रामलीला की पहली संध्या में राजा दशरथ दरबार सजाया गया। इस दौरान बीडीसी सदस्य सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

जालपा कला मंच सेरू के प्रबंधक पुष्प राज सोनी, सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed