फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Looting case: Accused brought from UP sent on two-day police remand

लूटपाट मामला : यूपी से लाए आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

Sat, 27 Sep 2025 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Looting case: Accused brought from UP sent on two-day police remand
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के नया बाजार लूटपाट मामले में यूपी से लाए गए आरोपियों को शुक्रवार को एसीजेएम सुंदरनगर की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले के मुख्य सरगना, वारदात की प्लानिंग सहित अन्य पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस का फोकस इस बात पर भी रहेगा कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। मामले में फिलहाल चारों आरोपियों के साथ नेरचौक का प्रवासी पेंटर भी है। इस वारदात में लूटे हुए जेवरात बीएसएल पुलिस ने यूपी पुलिस से पहले ही बरामद कर लिए हैं। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि सोमवार को सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से गहन पूछताछ जा रही है।
विज्ञापन

....
कड़ी सुरक्षा में ले जाए जा रहे आरोपी
पुलिस आरोपियों की सुरक्षा कड़ी रख रही है। इसी को देखते हुए बीएसएल पुलिस थाना के बजाय सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपियों को वीरवार रात को रखा गया। शुक्रवार को सुंदरनगर पुलिस थाना से ही इन्हें एसीजेएम कोर्ट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed