{"_id":"61c9fe76dcc3833c9f1bcedf","slug":"long-distance-buses-fail-passengers-upset-in-bus-stand-mandi-news-sml394858755","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की बसें फेल, बस अड्डे में यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की बसें फेल, बस अड्डे में यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर प्रधानमंत्री के भाषण को एलईडी पर सुनने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। समय : 10:30 बजे। स्थान : बस अड्डा मंडी। चंबा जाने वाले छह यात्री चंबा बस का शनिवार सायं से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं जा रही। बस स्टैंड में बैठने पर पुलिस बार-बार पूछताछ कर रही है। यात्रियों हिमांशु, मोहम्मद, अभिषेक, सुलेंद्र, केवल भाटिया, विकेश चौहान ने बताया कि वे मंडी में दिव्यांगों के लिए आयोजित स्पर्धा में भाग लेने आए थे। 17 घंटे यानी शनिवार शाम से चंबा जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। बस नहीं जा रही है। 10:40 बजे। गुम्मा की सविता बद्दी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। कहा कि सुबह दस बजे बस अड्डा पहुंच गई। बस नहीं गई। इसी तरह लंबे रूट की सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि लंबी दूरी के रूट फेल हो गए।
...
सुकेती पुल पर बैठकर सुना भाषण
पंडाल में स्थान न मिलने के चलते सुकेती पुल के ऊपर दो घंटे तक मनाली, पालमपुर और बैजनाथ के लोग परेशान बैठे रहे। कृष्णा देवी, जगदीश, कृष्णा, सचिन सिंह ने बताया कि करीब 40 लोग सुबह 5 बजे मोदी की जनसभा में आए थे लेकिन पंडाल में जगह नहीं मिली। अब पुल पर बैठकर ही भाषण सुनेंगे। बैजनाथ की चढियार पंचायत प्रधान बबली देवी ने बताया कि बड़ी उम्मीद से आए थे लेकिन पड्डल और सेरी में स्थान नहीं मिला। अधिकांश शहरवासियों ने सेरी चानणी की पौड़ियों में बैठकर एलईडी में पीएम का संबोधन सुना।
..
जनसभा के साथ देखा मंडी शहर
दूरदराज से आने वाले अधिकतर लोग मंडी शहर में सेल्फी प्वाइंट, इंदिरा मार्केट, सेरी, चौहटा बाजार और अन्य स्थानों में खरीदारी और खान पान का आनंद लिया। दिनभर बस अड्डा से लेकर मंडी शहर की हर गली चौराहा लोगों से भरा रहा।
विज्ञापन
...
पीएम को नजदीक से देखने आए
कुल्लू से तांजिन बौद्घ, किन्नौर सांगल वैली से भीमा, स्नेहलता और मीना ने बताया कि पीएम की वजह से वे मंडी आए हैं। पीएम को नजदीक से देखने का सौभाग्य मिला।