फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lok Adalat settles 22,380 out of 30,992 cases

Mandi News: लोक अदालत में 30,992 में 22,380 मामले निपटाए

Sat, 13 Dec 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat settles 22,380 out of 30,992 cases
मंडी। जिला मंडी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत जिला मुख्यालय सहित उप-मंडलीय न्यायालयों में गठित 17 पीठों के माध्यम से हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 30,992 मामलों को सुनवाई के लिए लिया गया, जिनमें से 22,380 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस प्रकार निपटारे की कुल दर 72.21 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 29,367 मामलों को लोक अदालत में रखा गया, जिनमें से 21,593 मामलों का निपटारा किया गया। आम जनता को शीघ्र, सौहार्दपूर्ण और न्यायपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष पारस डोगर ने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि लोक अदालत पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed