{"_id":"580ced324f1c1b2f77bc1bf4","slug":"little-child-show-thier-telent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति से नौनिहालों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति से नौनिहालों ने मन मोहा
मंडी
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
इंडस ग्लोबल स्कूल के वार्षिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। इंडस ग्लोबल स्कूल का वार्षिक समारोह आनंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने पहाड़ी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एडीसी पीसी अकेला और विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा. स्नेहलता कदम ने शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीसी पीसी अकेला ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। नन्हे बच्चों ने पहाड़ी नाटी, कृष्ण लीला, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, देश भक्ति तथा बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता के रंग की झलक प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य मदन लाल ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का स्वागत करते हुए वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित नदीपुर नाटक को प्रस्तुत कर अपने संस्कृति के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता एवं संयुक्त परिवार के महत्व के प्रति अपने अनुभव को साझा किया। प्रदेश की संस्कृति का अंग माने जाने वाली नाटी ने सबका मन मोह लिया। नदीपुर नाटक के माध्यम से जनता को स्वच्छता के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। अंत में बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन