फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lieutenant Kamlesh Sen became Captain, increased the prestige of Mandi in Gwalior OTA

Mandi News: लेफ्टिनेंट कमलेश सेन बनीं कैप्टन, ग्वालियर ओटीए में बढ़ाया मंडी का मान

Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Kamlesh Sen became Captain, increased the prestige of Mandi in Gwalior OTA
शूटिंग में दूसरा और लेक्चर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने ग्वालियर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित एनसीसी रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर मंडी का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें कैप्टन रैंक से पदोन्नत किया गया।



राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर की 132 महिला एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों ने भाग लिया। कैप्टन कमलेश सेन ने शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरा और लेक्चर आईपी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और एक्स शक्ति कार्यक्रमों में भी उन्होंने ग्रुप कैप्टन के रूप में दल का सफल नेतृत्व किया।
विज्ञापन




कैप्टन कमलेश सेन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति डॉ. सुनील सेन, पुत्र अग्र सेन, पुत्री अग्रन्या सेन तथा कॉलेज की प्रेसिडेंट राधिका चोपड़ा और प्राचार्य डॉ. सुमन कटोच के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed