Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Liberty House won the overall championship

Mandi News: लिबर्टी हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Liberty House won the overall championship
जोगिंद्रनगर गुरुकुल पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दौरान दौड़  में भाग लेते ​खिलाड
जोगिंद्रनगर (मंडी)। झलवान स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। लिबर्टी हाउस ने नौ स्वर्ण और छह रजत पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन


ग्लोरी हाउस आठ स्वर्ण और 11 रजत पदक जीतकर उपविजेता रहा। गलैंट्री हाउस ने सात स्वर्ण और सात रजत पदक हासिल किए। हार्मनी हाउस को छह स्वर्ण और पांच रजत पदक मिले। अंतिम दिन खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। खो-खो में गलैंट्री हाउस ने लड़कियों के वर्ग में लिबर्टी हाउस को हराया। लड़कों के मुकाबले में ग्लोरी हाउस ने लिबर्टी हाउस को पराजित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिबर्टी हाउस का दबदबा रहा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं को चार आयु वर्गों में बांटा गया था। इनमें विभिन्न आयु वर्गों के लड़कों और लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा एक से दो के लड़कों में पार्थव और लड़कियों में रुहानी ने पहला स्थान पाया। कक्षा नौ से 12 के लड़कों में आयुष और लड़कियों में आराध्या प्रथम रहीं। स्कूल निदेशक विशाल अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed