{"_id":"65e9bff0cf2ea428d30468e3","slug":"less-number-of-patients-reached-hospital-emergency-services-available-mandi-news-c-90-1-mrt1064-121313-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अस्पताल कम पहुंचे मरीज, आपातकालीन में मिलीं सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अस्पताल कम पहुंचे मरीज, आपातकालीन में मिलीं सेवाएं
विज्ञापन
दूरदराज से आए लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकारी अस्पतालों में पिछले कई दिन से मांगों को लेकर 12 बजे तक हड़ताल कर रहे डॉक्टर वीरवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इस कारण बेहद कम संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। आपातकालीन में ही मरीजों को इलाज मिल पाया। हालांकि अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेकअप के लिए डॉक्टर राउंडअप करते रहे। वीरवार को अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया, लेकिन मांगें पूरी न होने के चलते किसी नए मरीज का स्वास्थ्य नहीं जांचा। सूचना के अभाव में दूरदराज क्षेत्रों के लोग सुबह अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्हें मजबूरी में निजी क्लीनिकों में जाकर इलाज करवाना पड़ा। अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना था कि सरकार और डॉक्टरों के विवाद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मचंद ने बताया कि वीरवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने रूटीन के चेकअप नहीं किए। इसके अलावा इमरजेंसी में तीनों शिफ्टों में डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।
जनमानस के लिए सरकार को कराना चाहिए विवाद खत्म
बेटी के साथ सिराज के सराची से निजी गाड़ी लेकर पहुंची दूनी देवी ने बताया कि उन्होंने टांग का प्लस्तर हटवाना था, लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर पता चला कि यहां डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उनकी मजबूरी को देखते हुए मामला हड़ताल पर गए डॉक्टरों के ध्यान में लाया गया। इस पर उन्हें 107 नंबर कमरे में बुलाया गया। दूनी देवी ने बताया कि डॉक्टरों के विवाद को सरकार को जल्द सुलझाना चाहिए।