{"_id":"6186b97e56120a61006286a0","slug":"laptop-cylinder-stolen-from-the-room-of-the-students-who-went-home-to-celebrate-diwali-mandi-news-sml389436738","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मनाने घर गए छात्रों के कमरे से लैपटॉप, सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मनाने घर गए छात्रों के कमरे से लैपटॉप, सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दीपावली के लिए घर गए दो छात्रों के किराए के कमरों से शातिरों ने एक लैपटॉप और एक गैस सिलिंडर चुरा लिया है। शुक्रवार देर शाम जब छात्र लौटे तो उन्होंने कमरों के तालों को टूटा हुआ पाया। अंदर जांच करने पर लैपटॉप और गैस सिलिंडर चोरी हुआ पाया।
उन्होंने थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवा दी है। रितिक पुत्र उमेश चंद निवासी गांव एवं डाकघर कोठी, तहसील बल्ह ने थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि वह स्लाबकोट में किराये के कमरे में रहता है। दीपावली के लिए वह 31 अक्तूबर को घर गया था। जब शुक्रवार को लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच की तो अलमारी में रखा लैपटॉप गायब पाया।
उसके साथ वाले कमरे में रह रहे संदीप के रूम का भी ताला टूटा था। वहां से शातिर गैस सिलिंडर ले गए हैं। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद