फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Laparoscopic machine out of order for two months.

Mandi News: लेप्रोस्कोपिक मशीन दो महीने से खराब

Wed, 08 Jul 2026 03:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Laparoscopic machine out of order for two months.
चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर
दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठने लगे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में करीब दो माह से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मशीन खराब पड़ी है। मशीन बंद होने से मरीजों को आधुनिक तकनीक से होने वाले ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में कई मरीजों को उपचार के लिए टांडा, धर्मशाला अथवा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया सहित कई सामान्य ऑपरेशन छोटे चीरे से किए जाते हैं। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और वह कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट जाता है। मशीन खराब होने के कारण अब ऐसे मामलों में या तो पारंपरिक सर्जरी करनी पड़ रही है या फिर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों प्रकाश चंद, दलीप कुमार, अजय कुमार, परमेश, योगराज आदि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। उनका आरोप है कि मशीन लंबे समय से खराब होने के बावजूद इसे ठीक करवाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार दम तोड़ रही हैं लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए दूसरे जिलों में इलाज करवाना आसान नहीं है। जिले के लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से खराब मशीन को शीघ्र दुरुस्त करवाने और मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने बताया कि संबंधित कंपनी को अवगत करवाया गया है। उनके मेकेनिक जल्द मशीन की मरम्मत करेंगे।
पूर्व विधायक पवन नैयर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज चंबा में व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं। मरीजों को इंजेक्शन लगवाने के लिए सिरिंज और दवाइयां नहीं हैं। लाखों की मशीन धूल फांक रही हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग दूसरे जिलों पर निर्भर हैं।
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसके बारे में प्राचार्य समेत स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed