फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide in Vardhan, Ghatasani-Barot road remained closed for six hours

वरधान में भूस्खलन, घटासनी-बरोट मार्ग छह घंटे रहा बंद

Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Vardhan, Ghatasani-Barot road remained closed for six hours
घटासनी-बरोट सड़क पर वरधान के नजदीक हुए भारी भूस्खलन को हटाने के लिए तैनात जेसीबी मशीन। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र द्रंग की चौहारघाटी में घटासनी-बरोट सड़क पर वरधान के नजदीक भूस्खलन होने से मार्ग करीब छह घंटे बंद रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सैलानियों समेत शिक्षक और सरकारी कर्मचारी मार्ग में फंसे रहे।
विज्ञापन

सड़क पर मलबा और पत्थर काफी मात्रा में आए हैं। इससे पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। सुबह छह बजे बंद मार्ग को दोपहर करीब 12 बजे खोला गया। इस दौरान किसान, बागवान भी अपने उत्पादों के साथ सड़क किनारे परेशानी झेलते रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी सड़क बहाल करने में जुटी रहीं लेकिन सड़क पर भारी मलबा और चट्टानें आई थी। इस कारण काफी समय लग गया। भूस्खलन की चपेट में कोई नहीं आया है। एसडीएम पधर संजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही सड़क पर भूस्खलन की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर जेसीबी मशीनें भेजकर यातायात को बहाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी भूस्खलन के चलते यातायात को बहाल करने में कुछ समय लग गया लेकिन इसमें किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed