{"_id":"6170479d9038ed0b7d6954c3","slug":"ladbhadol-marriage-in-one-house-fire-broke-out-in-another-house-mandi-news-sml387845393","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल : एक घर में शादी, दूसरे घर में लग गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल : एक घर में शादी, दूसरे घर में लग गई आग
विज्ञापन
लडभड़ोल के खद्दर में एक घर में लगी आग।
लडभड़ोल (मंडी)। तहसीललडभड़ोल के खद्दर गांव में आग लगने से दोमंजिला चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।
यह मकान हरि सिंह, श्याम सिंह पुत्र रिखी राम का था। हरि सिंह के नए मकान में बेटे का शादी समारोह चल रहा था। बुधवार को बरात गई थी। इस दौरान शाम के वक्त पुराने घर में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग भी सहायता के लिए आगे आए लेकिन प्रचंड रूप धारण कर चुकी आग को काबू पाने में काफी समय लग गया। इससे मकान में रखा कीमती सामान भी जल गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। पीड़ित हरि सिंह के बेटे अमित कुमार ने बताया कि उनके मकान में अचानक आग लगने से वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। दमकल विभाग बैजनाथ के फायरमैन कृष्णचंद ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने आग लगने के कारणों पर जांच शुरू कर दी हैं।
एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
000