{"_id":"62151873e68e7953ed796711","slug":"laborer-hangs-himself-after-dispute-with-wife-in-sundernagar-mandi-news-sml400440449","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में पत्नी से विवाद होने पर मजदूर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में पत्नी से विवाद होने पर मजदूर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र के छतरी गांव में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार उमराऊ (28) पुत्र विश्व उमराऊ गांव बेला डाकघर एवं तहसील कालीगढ़, झारखंडके रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ सराज के छतरी के कमांद गांव में निर्माणाधीन आईटीआई भवन निर्माण में कार्य करता था।
मृतक के छोटे भाई बिलास उमराऊ ने बयान में कहा है कि सुबह किसी बात को लेकर भाई और भाभी में झगड़ा हो गया। भाभी वहां से चली गई।
बाद में भाई ने भाभी को मोबाइल से फोन कर लौटने को कहा और न आने पर जान देने की बात कही थी। भाभी नहीं लौटी। सुबह जब राजेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो वह कमरे में पहुंचा।
पाया कि राजेंद्र कुमार फंदे पर लटक रहा था। पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने बयान कलमबद्ध किए और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद