{"_id":"5741ee224f1c1bb415690b3f","slug":"kuthah-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवताओं की पूजा अर्चना से कुथाह मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं की पूजा अर्चना से कुथाह मेले का आगाज
मंडी
Updated Sun, 22 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुथाह मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग(मंडी)। सराज क्षेत्र का प्रसिद्ध जिला स्तरीय कुथाह मेला धूमधाम से शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मेला ग्राउंड के देव रथों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने ब्रह्मदेव तुंगासी, देवी महामाया तथा श्रींगा ऋषि की पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
एसडीएम राघव शर्मा ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन समृद्घ संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुथाह मेला एक ऐतिहासिक मेला है। जिसकी व्यापारिक, धार्मिक व मनोरंजन की दृष्टि से अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों को आपस में मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। मेले में लोग अपनी साल भर की जरूरतों का सामान खरीदते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्राचीन पहाड़ी संस्कृति को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसडीएम ने कुथाह के हरिजन बस्ती के लिए दो लाख रुपये और दो शौचालय के लिए धन देने की घोषणा की है। इस मौके पर मिल्क फेड के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
मेला कमेटी अध्यक्षा एवं ग्राम पंचायत तुंगाधार की प्रधान यंजना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं तथा महिला मंडल तुंगाधार की महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीडीओ सराज तिपेंद्र चुनौरिया,सराज कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रैड्डी, तहसीलदार गोहर मुंशी राम, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण चमन ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विद्युत नरेंद्र ठाकुर, आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत तुंगाधार के पंचायत सचिव इंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।