Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kuldeep elected head of Pensioner Welfare Association Balh

Mandi News: कुलदीप चुने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह के प्रधान

Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep elected head of Pensioner Welfare Association Balh
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह खंड इकाई का स्थापना दिवस रविवार को भंगरोटू में मनाया गया। इस दौरान 80 साल से ऊपर के वृद्धजनों और नए सदस्यों को सम्मानित किया। पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा की। जिला प्रधान हरीश शर्मा ने सरकार से पेंशनरों के लंबित वित्तीय बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। जिला महासचिव रोशन लाल ने जिला और खंड में किए गए कार्यों, उपलब्धियां की जानकारी रखी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में पुरानी इकाई को निरस्त कर नई इकाई का गठन किया। इसमें चुनाव अधिकारी आरसी चौहान और रोशन लाल कपूर की देख रेख में कुलदीप गुलेरिया को प्रधान चुना गया। महासचिव नागेंद्र कपूर, वरिष्ठ उप प्रधान हरि सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौहान के अतिरिक्त पूर्व कमेटी को ही बहाल रखा गया। कार्यक्रम में धनोटू इकाई के प्रधान पीएन आजाद, सदर के प्रधान रेवती राम, कुलदीप शर्मा, रविंद्र गुलेरिया, करमचंद गुलेरिया, सह सचिव जिला रविंद्र शर्मा सहित लगभग 200 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed