फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kshatriya Eleven defeated Hatgarh Academy team

Mandi News: क्षत्रिय इलेवन ने हटगढ़ अकादमी की टीम को हराया

Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya Eleven defeated Hatgarh Academy team
मंडी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय (एमएलएसएम) सुंदरनगर के खेल मैदान में राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को क्षत्रिय इलेवन और हटगढ़ अकादमी की टीमों के बीच मैच खेला गया। हटगढ़ अकादमी की टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकट के नुकसान पर 159 रन बनाए। बल्लेबाज अनिल ने 52 रन, गुलशन ठाकुर ने 41 और मानक ने 18 रन बनाए। क्षत्रिय इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईश्वर ठाकुर ने चार विकेट लिए। सौरव और कृतेश ने दो- दो विकेट हासिल किए। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। क्षत्रिय इलेवन की टीम ने 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। आदित्य ने 46 रन, अक्षित ने 37, ईश्वर ने 21, जबकि गंगा ने 12 रन का योगदान दिया। हटगढ़ की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश और यावेस ने दो-दो विकेट, सौर्य सैनी व साहिल ने एक-एक विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। इस प्रकार क्षत्रिय इलेवन ने तीन विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दिन का दूसरा मैच केजीएफ क्रिकेट क्लब और टीएसई कोटली की टीमों के बीच खेला गया। टीएसई कोटली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाए। इसमें चेतन शर्मा ने 32, मनीष ने 12, मिंडा जबकि अजय राजपूत ने 9-9 रन का योगदान दिया। केजीएफ की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने 4 विकेट, उज्ज्वल तिवारी ने 3, इकबाल, सोहिल और परवीन कुमार ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में केजीएफ की टीम ने चार विकेट खोकर 85 रन बना लिए। इसमें सोहेल खान ने 49 रन बनाए। जसकीरत ने 30 रन नाबाद बनाए। टीएसई कोटली की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनय, अजय गुमरा, चेतन शर्मा और देवेश कटोच ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार केजीएफ की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed