{"_id":"693da72a912f12c3030b7f41","slug":"kitchen-burnt-to-ashes-in-khalwan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179233-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खलवाण में रसोईघर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खलवाण में रसोईघर जलकर राख
विज्ञापन
बालीचौकी की ग्राम पंचायत थाची के गांव खलवाण में जला रसोई घर। स्त्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत थाची के गांव खलवाण में शुक्रवार देर रात आग की घटना में रसोईघर जलकर राख हो गया। घटना में रसोईघर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो गई थी।
घटना के समय जगदीश कुमार के घर में कोई भी मौजूद नहीं था। देर रात अचानक रसोईघर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरा रसोईघर जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। इस घटना पर स्थानीय पंचायत के प्रधान हीरालाल ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद