फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha outraged over VB-G Ramji paying laborers a daily wage of 48.

Mandi News: वीबी-जी रामजी मजदूरों को 48 रुपये दिहाड़ी देने पर किसान सभा भड़की

Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha outraged over VB-G Ramji paying laborers a daily wage of 48.
ग्राम पंचायत खोली में 14 दिन काम के बाद मानदेय में कटौती का आरोप
विज्ञापन

सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत खोली में वीबी-जी रामजी मजदूरों को 14 दिन काम करने के बाद महज 48 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। हिमाचल किसान सभा वीबी-जी रामजी लोकल कमेटी बाली चौकी ने मानदेय में कटौती की निंदा करते हुए प्रशासन से मजदूरों को पूरा भुगतान जारी करने की मांग की है। वीबी-जी रामजी मजदूरों को गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिहाड़ी देने का प्रावधान है।
किसान सभा का आरोप है कि मजदूरों ने 14 दिन काम किया लेकिन भुगतान के समय उनके मानदेय में कटौती कर दी गई। सभा ने इसे वीबी-जी रामजी कानून और न्यूनतम मजदूरी के प्रावधानों की अवहेलना बताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खोली के अध्यक्ष परस राम, सीटू ब्लॉक कमेटी सदस्य पूर्ण चंद और किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वीबी-जी रामजी में काम का अधिकार मजदूरों ने संघर्ष के बाद हासिल किया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द पूरा मानदेय जारी नहीं किया गया तो किसान सभा और मजदूर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed