फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Mela Padhar: Audience dancing on Hindi, Pahari and Punjabi songs

किसान मेला पधर : हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नाचे दर्शक

Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mela Padhar: Audience dancing on Hindi, Pahari and Punjabi songs
सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ लेते दर्शक।
द्रंग (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर की पहली सांस्कृतिक संध्या स्टार कलाकार पूनम शर्मा और संजीव दीक्षित के नाम रही। दोनों स्टार कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या में वी थ्री इलेक्ट्रॉनिक पधर के एमडी विजय वर्धन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर संध्या का विधिवत रूप से आगाज किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम संजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूनम शर्मा के मंच पर पहुंचने पर पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। पूनम ने गणेश वंदना से शुरूआत करते हुए देवा श्री गणेशा भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उसके बाद ले जाए तुझे कहां हवाएं, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, लैला मैं लैला, दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है, पंजाबी गीत लंदन ठुमकदा, जूती पटियाले दियां, जीजू की कर दें, अख दे कटोरे, तेरी अखियां का काजल, पहाड़ी गीत रोहड़ू जाना मेरी आमिये, इन्हां बड़िया जो तुड़का लाणा ठेकेदारनिए, लच्छी लच्छी लोग गलांदे, चन्ना मेरेया वे और माहिया माहिया गीतों की प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के गायक संजीव दीक्षित ने दंदे वाली पीड़ बुरी, बस खड़ी ओ मेरी कमलो बस खड़ी हो, भेडा तेरियां हो, मेरे हिकडुए गड़बड़ हुई बलो, दूरे दूरे कजो भला हंसदी रेशमां, झांझर घड़ी दे तु सुनयारा, राविया दे कंडे, पक्की कणका पधरा रे रोपे पक्की कणका, सांझा पीती दुई बोतल नॉन स्टॉप पहाड़ी गुलदस्ता पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाया।

वहीं यादव कला मंच पधर, होशियार सिंह राणा, इंद्र सिंह, चुन्नीलाल, भवनेश ठाकुर, विशाल, सूर्य एंड लक्ष कांगड़ा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम दौरान नन्ही छात्रा वंशिका, आरोही, शिप्रा और नीतिका ने बेहतरीन ढंग से नृत्य किया। इस दौरान बीडीओ द्रंग राकेश पटियाल, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी, एसएचओ अशोक कुमार समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed