फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khyor Nalwad fair started with grand Dev Milan, Jaleb came out with band music

Mandi News: भव्य देव मिलन के साथ ख्योड़ नलवाड़ मेला शुरू, बैंड बाजे के साथ निकली जलेब

Mon, 16 Sep 2024 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Khyor Nalwad fair started with grand Dev Milan, Jaleb came out with band music
नाचन हलके में ख्योड़ मेले का वि​​धिवत बैल पूजन के साथ शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद कुमार। संवा
विधायक विनोद कुमार ने बैलों की पूजा-अर्चना के साथ खूंटा गाड़कर किया नलवाड़ मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

मेला स्थल पर पहुंची जलेब का बासा पंचायत के उप प्रधान तरुण कुमार और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। देवी-देवताओं के आगमन के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की रस्म और खूंटा गाड़कर नाचन के विधायक एवं प्रदेश भाजपा सचिव विनोद कुमार ने सोमवार को जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मेले में आए देवी-देवताओं का भव्य मिलन मेले के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान जलेब भी निकाली गई।
लोक निर्माण विभााग के बासा विश्राम गृह में मुख्यातिथि समेत सभी गण्यमान्य लोगों ने रंग बिरंगी पगड़ियां पहनीं। इसके बाद बैंड बाजे के साथ विश्राम गृह से मेला स्थल तक जलेब निकली। मेला स्थल पर पहुंची जलेब का बासा पंचायत के उप प्रधान तरुण कुमार और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि विनोद कुमार ने मेला स्थल पर बैलों की पूजा-अर्चना की और खूंटा गाड़कर ख्योड़ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने मेले में आए देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी की। मेले के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद ने कहा कि ख्योड़ नलवाड़ मेला नाचन और सराज की संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनें आने से बैल से खेत जोतने की परंपरा समाप्त हो रही है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने मेले में सभी लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मेले में आए लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों को ख्योड़ मेले की बधाई दी। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान तरुण कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, मुरारी लाल राणा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के छुटभैया नेता मेले को आबाद नहीं, बर्बाद कर रहे : विनोद
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस नेताओं पर ख्योड़ मेले को लेकर कथित राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नाचन कांग्रेस के छुटभैया नेता मेले को आबाद नहीं बल्कि बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया और आभार जताया है। विधायक ने कहा कि ऐतिहासिक ख्योड़ मेले को बर्बाद करने वालों की भगवान ने नहीं सुनी। यहां सच्चाई की जीत हुई है। सराज के कुछ कांग्रेस के छुटभैये नेता इस मेले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि ये नेता सराज देखें, नाचन में न ही घुसें। नाचन में भी कुछ ट्रांसफर माफिया सक्रिय हुए हैं। विनोद ने कहा कि आने वाले समय में नाचन की जनता इनसे हिसाब लेगी। इस मौके पर संस्कृति कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। मैदान के लिए मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत 15 लाख लाने की घोषणा की। संवाद

नाचन हलके में ख्योड़ मेले का विधिवत बैल पूजन के साथ शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद कुमार। संवा

नाचन हलके में ख्योड़ मेले का विधिवत बैल पूजन के साथ शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद कुमार। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed