{"_id":"68da5dbec6b0701ad7066794","slug":"kho-kho-players-should-register-online-abhishek-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171397-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो खिलाड़ी ऑनलाइन करवाएं पंजीकरण : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो खिलाड़ी ऑनलाइन करवाएं पंजीकरण : अभिषेक
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले पंजीकरण आवश्यक
अक्तूबर अंत और नवंबर में होगी जिला व राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खो-खो संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण भारतीय खो-खो संघ के एप में किया जा सकेगा। जिला मंडी खो-खो संघ की सोमवार को जिलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में बग्गी में बैठक हुई।
इसमें भारतीय खो-खो संघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में अक्तूबर के अंत और नवंबर में जिला एवं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता एमएलएसएम काॅलेज सुंदरनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि जो भी खंड, क्लब और स्कूलों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण के साथ प्रतियोगिता से पहले जिला खो-खो संघ के पास शुल्क जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भारतीय खो-खो संघ के एप में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में तकनीकी अधिकारी बनने के लिए जिला खो-खो संघ और राज्य खो-खो संघ की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। बैठक में प्रेम सिंह ठाकुर, हरनाम सिंह, मनीष वर्मा, जसवीर सिंह, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद