{"_id":"60e1f3c58ebc3e31d93ed841","slug":"key-blasting-for-the-road-narrowly-left-tourist-vehicles-mandi-news-sml3758239140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए की ब्लास्टिंग, बाल-बाल बचे सैलानी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए की ब्लास्टिंग, बाल-बाल बचे सैलानी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरोट-घटासनी मार्ग पर रविवार को ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ी दरकने से सड़क पर गुजर रहे पर्यटक वाहन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। बरोट मार्ग पर स्थित चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट मंदिर के नजदीक देवधाम में सड़क की कटिंग के दौरान ब्लास्टिंग की जा रही थी। तभी अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। घटना के कुछ ही मिनट पहले पर्यटकों के वाहन यहां से गुजरे थे जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जेसीबी से मलबे को हटाया गया। उसके बाद यातायात बहाल हो पाया।
...
वीकेंड पर चौहारघाटी में उमड़े सैलानी
वीकेंड पर चौहारघाटी सैलानियों से गुलजार रही। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पर्यटक हरी भरी वादियों को निहारने पहुंचे हैं। बरोट घाटी में ही अभी तक 15 हजार से अधिक पर्यटक आवागमन कर चुके हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस यातायात को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। एसडीएम पधर शिव मोहन सैनी ने कहा कि बरोट-घटासनी मार्ग पर सड़क की चौड़ाई कार्य के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। वाहन चालकों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
000