{"_id":"66a629ff2718226f1e0aa629","slug":"karsog-depot-gets-16-conductors-in-new-recruitment-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131951-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नई भर्ती में करसोग डिपो को मिले 16 कंडक्टर, बस सेवाओं का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नई भर्ती में करसोग डिपो को मिले 16 कंडक्टर, बस सेवाओं का होगा विस्तार
Mon, 29 Jul 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
करसोग बस अड्डे पर उमड़े लोग। -संवाद
करसोग (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की हाल ही में हुई बस कंडक्टर भर्ती ने करसोग क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की सांस दी है। निगम के करसोग डिपो को इस भर्ती में 16 नए परिचालक मिले हैं, जिनके आने से लंबे समय से बंद पड़ी कई बस सेवाओं का पुनः संचालन संभव हो सकेगा।
करसोग विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सुंदरनगर और सिराज विस क्षेत्रों के लोग भी इस भर्ती से लाभान्वित होंगे। करसोग से चलने वाली विभिन्न बस सेवाओं की बहाली होने से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। इन नए परिचालकों में 15 पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो इस क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एचआरटीसी की योजना के अनुसार, सभी 16 परिचालकों को 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद बंद पड़े सभी रूटों को क्रमवार शुरू किया जाएगा। इससे करसोग, सुंदरनगर और सिराज विस क्षेत्रों के लोगों को बस सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
नई भर्ती के बाद परिवहन निगम के करसोग डिपो में लंबे समय से बंद चल रहे रूटों में करसोग-चामुंडा, करसोग-मंडी, करसोग-जरल, पांगणा-फेगल, करसोग-जंजैहली, छतरी मुद्रिका सेवा, करसोग-गाड़ागुशैणी, जरल, पंडार, जाच्छ, सोरता, पांगणा, सरही, फेगल, छतरी, मिहाच, गाड़ागुशैणी, मगरू, जंजैहली आदि शुरू हो सकते हैं। इससे क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन ही सुविधा मिलेगी।
एचआरटीसी करसोग के आरएम हुमेश कुमार ने बताया कि सभी 16 कंडक्टरों को 29 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय करसोग में दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद परिचालकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे और उनकी ज्वाइनिंग ली जाएगी। ज्वाइनिंग के उपरांत परिचालकों को 15 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें बसों के साथ रूट पर तैनात किया जाएगा।