फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karsog College won the Faculty Cricket Tournament

Mandi News: करसोग कॉलेज ने जीता फैकल्टी क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 08 Dec 2025 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Karsog College won the Faculty Cricket Tournament
फाइनल में राजकीय महाविद्यालय आनी की टीम को 9 रनों के अंतर से हराया
विज्ञापन

फाइनल में 38 रनों की पारी खेलने वाले जय कुमार बने मैन ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग ने इंटर काॅलेज फैकल्टी क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में राजकीय महाविद्यालय करसोग की टीम ने राजकीय महाविद्यालय आनी की टीम को 9 रनों के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। राजकीय महाविद्यालय करसोग के बल्लेबाज जय कुमार को 38 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। आनी महाविद्यालय के खिलाड़ी रजनीश कुमार टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
करसोग टीम के कप्तान डाॅ. कुलभूषण शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी राजकीय महाविद्यालय आनी की टीम 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना पाई। इस प्रकार करसोग की टीम ने 9 रनों के अंतर से फाइनल जीतकर लगातार छठी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। करसोग टीम के जय कुमार ने 38 रन की उम्दा पारी खेली। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय रामपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता आईक्यूएसी, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब, राजकीय महाविद्यालय करसोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। टूर्नामेंट में जीबी पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशैहर, राजकीय महाविद्यालय सराज और राजकीय महाविद्यालय आनी ने भाग लिया। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय करसोग के प्राचार्य डाॅ. जगजीत सिंह पटियाल ने शिरकत कर विजेता को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed