{"_id":"6659e1182bd9772f2f0a1e24","slug":"kanak-jatar-fair-begins-in-chauntara-mandi-news-c-90-1-ssml1025-127684-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा में कनक जातर मेले का आगाज, आज दर्शकों को नचाएंगे बहादुर भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा में कनक जातर मेले का आगाज, आज दर्शकों को नचाएंगे बहादुर भारद्वाज
Fri, 31 May 2024 08:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 31 May 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की चौंतड़ा पंचायत में चार दिवसीय मां बज्रेश्वरी कनक जातर मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ चौंतड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान प्यार चंद कोहली ने किया। मेला समिति अध्यक्ष वंदना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
मेला समिति अध्यक्ष ने बताया कि मेले में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद स्पर्धाएं भी करवाई जाएंगी। मेले के लिए कारोबारियों दुकानें सजा ली है। लोगों के मनोरंजन के लिए मेला कमेटी द्वारा प्रदेश के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
वंदना ने बताया कि मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। शनिवार को पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल गायक मोहित और बहादुर भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे। दो जून को दूसरी संध्या में हिमाचली जोड़ी नाम से मशहूर अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी और राखी गौतम मुख्य कलाकार होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में ईशांत भारद्वाज और संजीव दीक्षित मुख्य कलाकार होंगे। वहीं तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के साथ बेहतर संगीत से तालमेल बैठाने के लिए प्रदेश के मशहूर अनिल सुकोश बैंड जोगिंद्रनगर के कलाकार सहयोग करेंगे।