{"_id":"6aee29d005d87811a304591d","slug":"justice-for-siya-after-seven-months-now-awaiting-the-sentencing-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220752-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सात महीने बाद सिया को मिला न्याय, अब सजा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सात महीने बाद सिया को मिला न्याय, अब सजा का इंतजार
विज्ञापन
सिया हत्याकांड : पिता बोले- आरोपी के दोषी करार देने से मिला न्याय
बेटी की निर्मम हत्या के दोषी को सजा मिलने की उम्मीद से परिजनों को मिली राहत
डिजिटल पर न चलाएं...
सरकाघाट (मंडी)। सिया हत्याकांड में अदालत की ओर से आरोपी को दोषी करार दिए जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। करीब सात महीने से बेटी को न्याय दिलाने की आस लगाए बैठे परिवार ने अदालत के फैसले पर संतोष जताया है। गहरे दुख के बीच आया यह फैसला परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा। अब उनकी निगाहें दोषी को सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी हैं।
इस हृदयविदारक घटना की तस्वीर देखने तक की हिम्मत सिया के पिता जोगिंद्र सिंह गुलेरिया नहीं जुटा पाए थे। सिया की हत्या के बाद विभिन्न संगठनों ने भी मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक आधार पर करने की मांग उठाई थी। अदालत ने मामले का त्वरित निपटारा करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
आरोपी को दोषी करार दिए जाने से बेटी को इंसाफ मिला है। दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए। हालांकि, अदालत का हर फैसला हमें मंजूर है। -जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, सिया के पिता
विज्ञापन
बेटी की निर्मम हत्या के आरोपी को दोषी करार दिए जाने से न्याय की उम्मीद पूरी हुई है। दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। - -राजो देवी, निवासी नैण
अदालत के फैसले से परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से इस फैसले का इंतजार था। -दिवान चंद, निवासी नैण
आरोपी को दोषी करार दिया जाना सिया को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -गुरचरण सिंह, निवासी नैण