फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joint investigation report will reveal the truth of jaundice

Mandi News: पीलिया का सच सामने लाएगी संयुक्त जांच रिपोर्ट

Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Joint investigation report will reveal the truth of jaundice
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ के तहत गोहर में फैले पीलिया के रहस्य का संयुक्त जांच रिपोर्ट पर्दाफाश करेगी। अब जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों मिलकर पानी के सैंपल भर कर जांच करवाएंगे। इससे पहले जलशक्ति विभाग ने पेयजल नमूनों की जांच करवाई तो वे पास पाए गए जबकि स्वास्थ्य विभाग कुछ नमूनों को फेल बता रहा था। इस भ्रांति को दूर करने के लिए वीरवार को जलशक्ति विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त सैंपल लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया है। अब दोनों विभाग मिलकर एक ही स्रोत से संयुक्त रूप से सैंपल लेकर जांच करेंगे, ताकि भ्रम या भिन्नता न रहे। गोहर क्षेत्र में पीलिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ के तहत पीलिया के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर हैं। पेयजल स्रोतों और टैंकों की नियमित क्लोरीनेशन की जा रही है, वहीं नालों और दूषित पानी के स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है ताकि पानी शुद्ध हो। ग्रामीण इलाकों में पानी की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को ज्वाइंट सैंपलिंग के लिए पत्र जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............

स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर मरीजों को दवाइयां वितरित कर रही हैं और संदिग्ध लोगों की नियमित जांच की जा रही है। लोगों को उबला हुआ पानी पीने और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
-डॉ. राकेश रोशन, बीएमओ बगस्याड़
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed