फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar to Nurpur train service started, fare Rs 65

Mandi News: जोगिंद्रनगर से नूरपुर रेल सेवा शुरू, 65 रुपये किराया

Sat, 11 May 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar to Nurpur train service started, fare Rs 65
कोपरलाहड़ से गुलेर तक रेल लाइन को दुरुस्त कर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ी में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे विभाग ने करीब एक साल बाद कांगड़ा जिले के कोपरलाहड़ से गुलेर तक भूस्खलन के बाद बंद पड़ी रेल लाइन को बहाल कर दिया है।
रेल लाइन बहाल होने के बाद शनिवार को जोगिंद्रनगर से रेलगाड़ी नूरपुर के लिए रवाना हो गई। रेल सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को सस्ते सफर की सुविधा मिली है। जोगिंद्रनगर से शनिवार सुबह 6 बजे बैजनाथ-पपरोला के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी में सैकड़ों यात्रियों ने रोमांच का सफर पूरा किया। रेलवे विभाग ने पठानकोट तक इसी साल रेलगाड़ियों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से सुबह 10.30 बजे और दोपहर 3.30 बजे दो रेलगाड़ियां बैजनाथ-पपरोला के लिए दौड़ रही थीं, लेकिन पहले यह सफर कोपरलाहड़ तक ही करीब 72 किलोमीटर का पूरा हो पा रहा था। यहां पर क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन को दुरुस्त कर रेलवे विभाग ने जोगिंद्रनगर से करीब 142 किलोमीटर दूर नूरपुर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। रेलवे विभाग के अनुसार चक्की पुल का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी 6 माह के अंतराल में इस पुल से होकर भी रेलगाड़ियां दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी समयसारिणी
बैजनाथ से नूरपुर के लिए पहली रेलगाड़ी सुबह 6 बजे रवाना होगी। दूसरी रेलगाड़ी तीन बजे चलेगी। जोगिंद्रनगर के लिए सुबह 6 बजे और दूसरी गाड़ी दोपहर ढाई बजे नूरपुर से रवाना होगी। बैजनाथ पपरोला के रेलवे अधीक्षक राजेश भारद्वाज, जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि पठानकोट जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन पर नूरपुर के लिए रेलगाड़ियां दौड़ते ही सैकड़ों यात्रियों को सस्ते सफर की सौगात मिल पाई है। जोगिंद्रनगर से नूरपुर तक रेलगाड़ी में 65 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed