{"_id":"6245e3b8f34cd32a682daa0f","slug":"jogindernagar-small-shivratri-will-start-today-with-jaleb-mandi-news-sml404273671","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि का जलेब से आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि का जलेब से आज होगा आगाज
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में फहराए जाने वाले ध्वज का लोकार्पण करते एसडीएम।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर का भव्य आगाज पहली अप्रैल को होगा। दो बजे पहली जलेब साईं बाजार से निकलेगी। मुख्यातिथि विधायक प्रकाश राणा रहेंगे। शोभायात्रा के बाद तीन बजे मेला मैदान में मेेले का शुभारंभ किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मेले में शिरकत करने वाले मेहमानों और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
वीरवार को पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) लोकेंद्र नेगी ने पुलिस थाना में पहुंच कर मेले से संबंधित उचित दिशा-निर्देश दिए। बताया कि शहरी क्षेत्र में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय देवता मेले में भारी पुलिस बल सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर मेला 1 से 5 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। मेले का समापन पांच अप्रैल को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
...
मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह की आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन के वाहन मेला स्थल में तैनात रहेंगे। अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। मेले में उपमंडलवासियों की अधिक चहलकदमी को देखते हुए मंदिर रोड में चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रामलीला मैदान में विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के अलावा अन्य सभी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे। शहर में यातायात नियंत्रण को लेकर यातायात पुलिस के जवानों की भी अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। संवाद
000