जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के अंतर्गत प्रदेश के 9 राजकीय महाविद्यालयों को वर्ष 2021-22 के लिए शामिल किया गया है। जिनमें जोगिंद्रनगर महाविद्यालय भी शामिल है। महाविद्यालय को एक करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। इस योजना के माध्यम से महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में केवल व्यापक सुधार होगा। इसके अलावा जहां महाविद्यालय में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे तो वहीं वर्तमान समय के अनुसार नवीनतम साधनों एवं सुविधाओं के विस्तारीकरण से विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए अच्छी सुविधाएं भी सुनिश्चित होंगी। साथ ही रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने, विभिन्न कार्यों के डिजिटलीकरण के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना में शामिल किया है, जिसके तहत महाविद्यालय को एक करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। योजना को विभिन्न भागों में बांटा गया है। जिसमें शैक्षणिक उन्नतिकरण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तारीकरण, सिविल कार्य, महाविद्यालय को एक करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। के विभिन्न कार्यों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देना इत्यादि प्रमुखता से शामिल है।