{"_id":"6a200579b811ae12b7000278","slug":"job-opportunity-for-18-20-year-old-youth-interviews-will-be-held-for-70-posts-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199102-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 18-20 साल के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 70 पदों पर होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 18-20 साल के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 70 पदों पर होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
2.09 लाख रुपये सालाना वेतन, 8 जून को मंडी में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के अविवाहित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला सोलन के बद्दी स्थित दवा निर्माण कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड ने सेल्फ मैनेज्ड टीम (एसएमटी) ट्रेनी के 70 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 2.09 लाख रुपये वार्षिक वेतन के साथ भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
चयनित युवाओं को उत्पादन विभाग में मशीन संचालन से संबंधित कार्य सौंपा जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (मेडिकल अथवा नॉन-मेडिकल) न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों की शिक्षा में गैप या किसी विषय में कंपार्टमेंट रही है, वे पात्र नहीं होंगे। केवल फ्रेशर अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उनका अविवाहित होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। कंपनी ने अभ्यर्थियों की दृष्टि सामान्य होने और हाथों का सामान्य रूप से कार्य करने की शर्त भी रखी है। कार्यस्थल कंपनी का परिसर बद्दी में रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, नवीनतम बायोडाटा, क्लिपबोर्ड और बॉल पेन के साथ 8 जून को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।