फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jeep accident, three died

नाचन में जीप खाई में गिरी, तीन की मौत

Fri, 20 May 2016 10:21 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 20 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
jeep accident, three died
नाचन क्षेत्र के कुशला गांव के पास जीप हादस में घायल चालक सिविल अस्पताल सुंदरनगर में दाखिल। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की घीड़ी पंचायत में भगयार-कुशला गांव के संपर्क मार्ग पर वीरवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।     

विज्ञापन



  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर से सीमेंट ब्लाक लेकर कुशला गांव जा रही जीप (एचपी 32 बी 0898) भगयार-कुशला संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय जीप में चालक समेत चार लोग सवार थे।
विज्ञापन


गहरी खाई में कई पलटे खाने से जीप के परखच्चे उड़ गए। धमाके  की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चमन लाल (45) पुत्र बरिया राम, चेतराम (48) पुत्र बंगाली निवासी कुशला गांव और रोशन लाल (52) पुत्र टहू निवासी गांव नालू के रूप में हुई है। घायल जीप चालक धर्मपाल उर्फ गुलाबा पुत्र नरोत्तम राम निवासी गांव नालू को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया और तहसीलदार वेद प्रकाश घटनास्थल पहुंचे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान दी गई। पंचायत प्रधान घीड़ी दुनी चंद ने बताया कि क्षेत्र में घटना से मातम छा गया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed