फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   JBT teachers should be promoted to physical teacher

जेबीटी टीचरों को शारीरिक शिक्षक पर दी जाए पदोन्नति

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
JBT teachers should be promoted to physical teacher
सुंदरनगर (मंडी)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने जेबीटी अध्यापकों को भी शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ सुंदरनगर प्रथम के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आठ सौ से अधिक शारीरिक शिक्षक तथा लगभग आठ सौ ड्राइंग टीचरों के पद भर रही है। जेबीटी अध्यापकों से 15 प्रतिशत सीएंडवी अध्यापक पदोन्नत होते है, परंतु इसमें सिर्फ भाषा अध्यापक ही पदोन्नत होते है जबकि सीएंडवी में शारीरिक शिक्षक, ड्राइंग मास्टर, शास्त्री तथा भाषा अध्यापक आते हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ सुदरनगर प्रथम ने सरकार से मांग की है कि जेबीटी अध्यापकों में पदोन्नति के बहुत कम अवसर होते हैं। बहुत से जेबीटी अध्यापकों ने शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, ड्राइंग मास्टर का डिप्लोमा तथा शास्त्री की हुई है, उन्हें भी सरकार पदोन्नति का अवसर प्रदान करें। जेबीटी अध्यापक बीस वर्ष के बाद ही मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत होता है। ऐसे में सभी अध्यापकों को सीएंडवी अध्यापकों की तर्ज पर बीस साल बाद विशेष वेतन वृद्धि दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

संघ के महासचिव प्रीतम ठाकुर ने सरकार से सभी पाठशालाओं के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। संघ के सदस्यों हेत राम शर्मा, लेख राज, विजय कुमार, दिनेश गुलेरिया, रविंद्र ठाकुर, राज कुमार, नरेंद्र ठाकुर, सुमन जंवाल, मंजू भारद्वाज, उपासना शर्मा ने सरकारी पाठशालाओं के बैंक खाते प्राइवेट बैंक में खोलने के आदेशों का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed