फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jayaram's birthday celebrated with Sunderkand recitation and dance

Mandi News: सुंदरकांड पाठ, नाटी डालकर मनाया जयराम का जन्मदिन

Mon, 05 Jan 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jayaram's birthday celebrated with Sunderkand recitation and dance
मंडी के सेरी मंच पर नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर  सुंदर कांड पाठ करती महिलाएं। संव
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन सोमवार को मंडी के सेरी मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ, नाटी और गाजर के हलवे के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक अनिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

नाच-गाकर, नाटी डालकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ को भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुना। सभी ने जयराम ठाकुर की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण बताया। कार्यक्रम में लगभग 11 क्विंटल गाजर का हलवा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी वह मजबूत भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश सचिव प्रियंका शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा व पंकज जमवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री मांचली ठाकुर, करणवीर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed