फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jalshakti Department checked the cleanliness of the tanks

Mandi News: जलशक्ति विभाग ने जांची टंकियों की साफ-सफाई

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jalshakti Department checked the cleanliness of the tanks
जोगिंद्रनगर शहर के जल भंडारण टैकों का निरीक्षण करती जल शक्ति विभाग की  टीम। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों में करीब 30 प्रतिशत जल भंडारण टंकियों में खामियां पाई गई हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से प्रथम चरण में सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों के करीब 160 जल भंडारण टंकियों पर किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। जल भंडारण टंकियों की नियमित सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कुछ जल भंडारण टंकियों के ढक्कन भी सही नहीं पाए गए, उन्हें सुधार लाने की हिदायत दी है। मानसून सीजन में जल जनित रोगों से आम लोगों को बचाने के लिए जल शक्ति विभाग ने टंकियों की सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए यह अभियान चलाया है। 70 प्रतिशत जल भंडारण टंकियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली है।
विज्ञापन

मौखिक तौर पर जल भंडारण टंकियों की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का आह्वान किया है। लापरवाही बरतने की सूरत में नोटिस भी जारी होंगे। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के उपभोक्ताओं के जल भंडारण टंकियों में पानी की गुणवत्ता जांच की जा रही है। दूसरे चरण में व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं के जल भंडारण टंकियों की सफाई व्यवस्था भी जांची जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed