फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jaleb will be taken out in the traditional way: Shivpal

पारंपरिक तरीके से निकलेगी जलेब : शिवपाल

Sat, 31 Jan 2026 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Jaleb will be taken out in the traditional way: Shivpal
संस्कृति सदन में हुई सर्व देवता सेवा समिति की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में तीनों जलेब पारंपरिक तरीके से निकलेंगी। पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए ही देवी-देवता जलेब में शिरकत करेंगे। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और कोताही सहन नहीं की जाएगी। मंडी के संस्कृति सदन में सर्व देवता सेवा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने की।
इस अवसर पर देव कमरुनाग के नवनियुक्त पुजारी, गूर और समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। जलेब में चलने वाले देवी-देवताओं के कारदारों को जलेब की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया। अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि रियासत काल से चली आ रही जलेब बड़ी शांतिप्रिय ढंग से निकलती थी, लेकिन कुछ वर्ष पहले जलेब के स्वरूप में बदलाव आया है।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा कर कारदारों के सुझाव भी लिए। सभी कारदारों ने परंपरा के अनुसार जलेब चलाने के लिए अपनी सहमति दी। बैठक के बाद कारदारों ने पड्डल मैदान और सेरी चानणी का निरीक्षण किया। बैठक में देव कमरुनाग के गूर बोध राज, राजू राम, तीर्थ राज, गोबिंद ठाकुर, हुकम चंद, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, युद्ध कुमार आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed