{"_id":"6839f6f6361f6fcd4a0bd2a3","slug":"jairam-will-come-to-kuthah-fair-today-and-will-address-a-public-meeting-mandi-news-c-90-1-ssml1045-157802-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आज कुथाह मेले में आएंगे जयराम, करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आज कुथाह मेले में आएंगे जयराम, करेंगे जनसभा
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मई को अपने गृह क्षेत्र के कुथाह मेले में शिरकत करेंगे। वह देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मेले में स्टार गायक पाल सिंह और हनी नेगी की सांस्कृतिक प्रस्तुति से माहौल और भी रंगीन होने वाला है।
जिला स्तरीय कुथाह मेले में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से शुक्रवार को मेले का औपचारिक समापन करने के बाद कोई वीवीआईपी इस तरह मेले में शिरकत करेगा। तुंगाधार पंचायत के न्योते पर जयराम ठाकुर का आगमन तय हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने देवता कमेटी को भी मेले में रुकने के लिए मना लिया है।
पंचायत ने एसडीएम से डीजे लगाने के लिए अनुमति मांगी है। पंचायत प्रधान हेमराज ने प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के इशारे पर प्रशासन ने मेले का महत्व कम करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पूर्व सीएम को बुलाकर मेले का रुतबा बरकरार रखने का फैसला किया। जयराम के आने की सूचना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। उधर, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने इसे भाजपा की घटिया सियासत करार दिया। संवाद