फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam always supported the people of Drang: BJP

जयराम ने हमेशा दिया द्रंग के लोगों का साथ : भाजपा

Fri, 19 Sep 2025 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Jairam always supported the people of Drang: BJP
कहा- टिप्पणी करने से पहले सोचे पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। द्रंग विधानसभा के भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों ने पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग के लोगों का हमेशा साथ दिया है। पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

द्रंग मंडल अध्यक्ष राज ठाकुर, पधर मंडल अध्यक्ष इंद्र और स्नोर मंडल अध्यक्ष तरसेम भारती ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से लगभग 400 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि कई को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। दुख की बात है कि प्रशासन और वर्तमान कांग्रेस सरकार की ओर से अब तक किसी प्रकार की ठोस सहायता नहीं पहुंची है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन किट उपलब्ध करवाकर लोगों की मदद की। कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed