फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI trainers residences will be built in Jogindernagar from two crores

जोगिंद्रनगर में दो करोड़ से बनेंगे आईटीआई प्रशिक्षकों के आवास

Sun, 12 Dec 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
ITI trainers residences will be built in Jogindernagar from two crores
मंडी के तहत जोगिंद्रनगर के डोहग स्थित आईटीआई का भवन - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई डोहग में प्रशिक्षकों को आवास सुविधा मिलेगी। यहां पर दो करोड़ तीन लाख से 13 आवासों का निर्माण होगा। अभी तक कुछ राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा हो चुकी है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने बजट को स्वीकृति दे दी है। अब निर्माण शुरू होगा। शहर से करीब चार किमी दूर डोहग में वर्ष 2000 की आईटीआई बनी थी। इस समय यहां 390 प्रशिक्षुओं के लिए 32 स्टाफ तैनात है। इनमें 20 प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं का भविष्य संवार रहे हैं। कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के प्रशिक्षक भी संस्थान में सेवारत हैं। इन्हें आवास सुविधा के अभाव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शहर में निजी भवनों में किराए के कमरों में बेहताशा दाम चुकाने के बाद भी संस्थान में आवागमन के लिए भी कई चुनौतियां झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

कई बार आपात समय में संस्थान में पहुंचना भी आसान नहीं रहता था। बीते कुछ माह पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मारकंडा ने जब आईटीआई की व्यवस्था जांची तो प्रशिक्षकों के लिए आवास का जल्द निर्माण का भरोसा दिलाया था। दस लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्राचार्य तनुज शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षकों की आवास सुविधा के लिए दो करोड़ तीन लाख की धनराशि से 13 आवासों का निर्माण होगा।
डोहग स्थित आईटीआई में आवास के निर्माण से संबंधित प्रारंभिक कार्यों के लिए दस लाख की धनराशि लोनिवि के खाते में जमा हुई है। औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर आबंटित होंगे। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में आवासों का निर्माण होगा।
संजीव सूद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed