फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It took two hours to travel two kilometers

Mandi News: दो किमी के सफर के लिए लग गए दो घंटे

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
It took two hours to travel two kilometers
मंडी-पठानकोट एनएच में गदयाड़ा साहल के पास लगा जाम। 
पधर (मंडी)। अगर मंडी-पठानकोट एनएच में सफर कर रहे हैं तो सावधान रहें। बारिश में गाड़ी तेज गति से न चलाएं। दोपहिया वाहन में तो भूलकर भी सफर न करें। पधर में बारिश के कारण निर्माणाधीन फोरलेन की कटिंग से मार्ग दलदल बन गया है। जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पधर से मंडी तक 28 किलोमीटर के सफर के लिए तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। वीरवार को मोहड़धार से साहल महज दो किलोमीटर सफर के लिए दो घंटे का समय लगा। इससे निजी और सरकारी सभी रूट प्रभावित हो रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी कार्यालय में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पधर उपमंडल प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया है। सड़क में बनी दलदल से वाहन फिसल रहे हैं। साहल के पास दो तीन वाहनों की टक्कर भी हो गई।
विज्ञापन

नारला स्थित मोहड़धार, कुन्नू, साहल और पाली के पास सड़क की स्थिति जोखिमपूर्ण बनी है। वाहन दलदल में फंस रहे हैं। वीरवार को रिमझिम बारिश में एनएच में दिनभर जाम रहा। इससे कई बसें देरी से गंतव्य तक पहुंची। पठानकोट और कांगड़ा से कुल्लू-मनाली जाने वाली कई बसें बीच रास्ते से ही लौट गईं। यात्री भूखे प्यासे जाम में फंसे रहे। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी का कार्य बारिश में भी तेज गति से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए यात्रियों ने मार्ग को सुचारु रखने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग एनएचएआई से उठाई है। यात्रियों में शकुंतला देवी, रानी, सलोचना देवी, परस राम, प्रेम सिंह, केवल, घनश्याम, गोपाल, शेष राम और राजकुमार ने बताया कि किसी कार्य से मंडी जा रहे थे। पधर से चार घंटे बाद मंडी पहुंचे।

...........
बारिश से दलदल के कारण मार्ग में जाम लगता रहा। यातायात सुचारु रखने के आदेश कंपनी प्रबंधन को दिए हैं। दलदल वाले स्पॉट पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-भावना वर्मा, कार्यकारी एसडीएम, पधर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed