फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Interviews for 100 positions, including security guards, to begin on the 27th

Mandi News: सिक्योरिटी गार्ड समेत 100 पदों के लिए साक्षात्कार 27 से

Fri, 23 Oct 2026 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Interviews for 100 positions, including security guards, to begin on the 27th
गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती का अवसर है। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के इन पदों के लिए 27 को गोहर, 28 को नेरचौक और 29 अक्तूबर को सुंदरनगर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और आवास की सुविधा भी नियमानुसार दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 80, सुपरवाइजर के 15 और एचआर के पांच पद भरे जाएंगे। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 163 सेंटीमीटर और वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड को एक माह, सुपरवाइजर को 45 दिन और एचआर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मॉल, शोरूम और अन्य कार्यस्थलों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed