{"_id":"619e6aaed08d6e45a014f793","slug":"interview-of-customer-care-and-security-guard-in-mandi-district-employment-office-mandi-news-sml391292012","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिला रोजगार कार्यालय में कस्टमर केयर और सुरक्षा गार्ड के हुए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिला रोजगार कार्यालय में कस्टमर केयर और सुरक्षा गार्ड के हुए इंटरव्यू
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित साक्षात्कार में पास एक प्रतिभागी को ज्वाइनिंग लैटर देते हु
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। समय 11 बजकर 50 मिनट, स्थान जिला रोजगार कार्यालय मंडी। सुरक्षा गार्ड केे साक्षात्कार के लिए आते-जाते युवा। कमरा नंबर सात में सभी अभ्यर्थियों को शॉट लिस्ट करते कंपनी के टीम मैनेजर।
कस्टमर केयर कंपनी के लिए एक जमा दो पास लड़की का साक्षात्कार हुआ। मैनेजर साहब ने कहा आपको चयनित कर लिया गया है अब आप मोहाली में आ जाना। मैनेजर ने लड़की से पूछा पता है, मोहाली कहां है, लड़की बोली, मुझे पता नहीं, लेकिन मैं ज्वाइन कर लूंगी। करीब पांच मिनट बाद एक अन्य प्रतिभागी मनमोहन सिंह कमरे में इंटरव्यू के लिए पहुंचा। उसने बीसीए कर रखी है। उससे मैनेजर साहब पूछते हैं आप ने बीसीए किया है तो कस्टमर केयर की नौकरी क्यों, इस पर मनमोहन सिंह ने कहा कि सर मुझे इस नौकरी की बहुत जरूरत है। मैनेजर साहब दोनों को मोहाली के लिए कॉल लेटर दे देते हैं। कुछ देर बाद सुरक्षा गार्ड का साक्षात्कार देने के लिए रिवालसर का ओम प्रकाश पहुंचा। उसने आईटी, सीटीआई कर रखी है, इसको मैनेजर ने पूछा सुरक्षा गार्ड क्यों बनना चाहते हो, मनमोहन ने कहा अच्छी नौकरी हो तो सुरक्षा गार्ड ही सही।
दरअसल मोहाली की एक निजी कंपनी सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए मंडी के रोजगार कार्यालय में पहुंची थी। वहां पर रोजगार के लिए बहुत से युवा आए थे। इसमें से कई बीसीए, डीसीए तो कई आईटीआई और सीटीआई पास भी थे।
विज्ञापन
कोविड नियमों की अनदेखी और अव्यवस्था
रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी हुई। बहुत से युवाओं को बिना मास्क के देखा गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ईमानदारी के साथ पालन नहीं हुआ। युवाओं के लिए कमरे के बाहर ही समूहों में खड़े रहना पड़ा। वहां बैठने की भी सुविधा नहीं थी। इस बीच युवाओं को भी खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा।
क्या कहते हैं युवा
काफी दिनों से नौकरी की तलाश में था, लेकिन कोई ढंग का रोजगार नहीं मिल रहा था, तभी अखबार में पढ़ा कि मंडी में कंपनी आ रही है और 13 हजार देगी, तो मैने यहां पर आने का निर्णय लिया। - ओम प्रकाश, रिवालसर
नौकरी की अधिक जरूरत है इसलिए यह साक्षात्कार देने आई हूं। मैंने जमा दो तक पढ़ाई की है। अकाउंटेंसी का कोर्स किया है। मेरा साक्षात्कार अच्छा रहा है और मुझे मोहाली के लिए बुलाया है। - पूजा
मैनें बीसीए किया है, लेकिन फिलहाल मुझे नौकरी की बहुत जरूरत है। इसलिए मैने साक्षात्कार दिया है। मुझे नौकरी मिल गई है और मुझे मोहाली में बुलाया गया है। - मनमोहन सिंह, पधर

जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित साक्षात्कार में एक प्रतिभागी का साक्षात्कार करते कंपनी के - फोटो : Mandi