फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   international team in mandi

ब्राजील और भारत में शिक्षा, स्वच्छता पर किए कार्यों का अध्ययन

Wed, 04 May 2016 06:17 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 04 May 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
international team in mandi
जिला मंडी के दौरे पर आई अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास फेडरेशन की टीम की सदस्य स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस फेडरेशन की टीम ने जिला मंडी का दौरा करने के बाद उपायुक्त संदीप कदम के साथ मुलाकात की। दल ने जिले में मंडी विकास अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस फेडरेशन की दक्षिण एशियाई देशों की संचार एवं एडवोकेसी प्रबंधक रोज मैरी नॉर्थ, वरिष्ठ संगठन विकास प्रबंधक दक्षिण एशिया भावेश सौदागर तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली की आपदा प्रबंधन सलाहकार डॉ वीना त्रिपाठी दल में शामिल हैं।

विज्ञापन


दल की सदस्य रोजमैरी नार्थ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस फेडरेशन की ओर से ब्राजील तथा भारत में शिक्षा, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की स्थिति, स्वच्छता तथा आपदा के समय लोगों की प्रतिरोध क्षमता जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन



   उन्होंने कहा कि यदि भारत विकास करता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर सकारात्मक तौर पर पड़ता है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी दिल्ली की आपदा प्रबंधक सलाहकार रीना त्रिपाठी ने कहा कि मंडी विकास अभियान के अंतर्गत मेरी लाडली कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन तथा स्वच्छता अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा हुई है और इसे सराहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



  भावेश सौदागर ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग को शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने में अभियान सराहनीय कार्य कर रहा है। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर मंडी जन विकास एवं साक्षरता समिति के महासचिव राजेंद्र मोहन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed