{"_id":"67bb67ff4c6c6785ec0b1b91","slug":"installment-will-be-released-to-neri-panchayat-bhavan-chandrashekhar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148776-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरी पंचायत भवन को जारी होगी किस्त : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरी पंचायत भवन को जारी होगी किस्त : चंद्रशेखर
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने रविवार को आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संधोल क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने बैरी और नेरी पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव और चिट्टा से हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त की। नेरी पंचायत के लोगों का नशे के खिलाफ कमेटी का गठन करने पर खुशी जताई।
विधायक ने नेरी पंचायत के भवन के लिए पहली किस्त 35 लाख रुपये जल्द मुहैया करवाने की बात कही। इसके अलावा नेरी में खेल मैदान, सीवरेज लाइन, भालू के लिंक रोड को पक्का करने के आदेश दिए। वार्ड नंबर 4 के लिए रविदास भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त पांच लाख रुपये देने का भी आश्वासन दिया।
विधायक चंद्रशेखर ने सोहर और घनाला पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी सुना। महिला मंडल लोअर घनाला के लिए 50 कुर्सियां और टोनी माता मंदिर के पास भवन के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के खंड अध्यक्ष प्रकाश चंद, जितेंद्र जमवाल, बीर चंद, प्रेम चंद गुलेरिया, दुनी चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद