फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Install the statue of Maharana Pratap soon: Junwal

महाराणा प्रताप की मूर्ति जल्द स्थापित नहीं हुई तो शुरू करेंगे धरना

Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Install the statue of Maharana Pratap soon: Junwal
मंडी में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के पदार्धकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में सामान्य वर्ग आयोग के गठन करने की घोषणा और आने वाले बजट सत्र में इसे विधिवत गठित करने का आश्वासन देकर मुख्यमंत्री ने सामान्य वर्ग के लोगों विशेषकर युवाओं का दिल जीत लिया है। आने वाले समय में उनकी रहनुमाई में अपने आप को हर तरह से सुरक्षित महसूस करेंगे। यह बात मंडी में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केएस जंवाल ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अगर जल्द महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति 16 दिसंबर तक उचित स्थान पर स्थापित नहीं किया तो सामान्य वर्ग संयुक्त मंच जिला मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए विवश होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी और कामरेड नेता राकेश सिंघा ने सामान्य वर्ग आयोग के गठन में बाधा पहुंचाई है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। अगर ये नेता हरकतों से बाज नहीं आए तो चुनावों के समय इनके क्षेत्रों में आकर इनके खिलाफ विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सामान्य वर्ग संयुक्त मंच रमेश राणा, अखिलेश सिपहिया, घनश्याम ठाकुर, दर्शन कालिया सेवानिवृत्त एडीएम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह गुलेरिया, रमेश मेहता, डीके चंदेल, सरदार गुरमीत सिंह, नंदलाल ठाकुर, राजन शर्मा, निशांत गौतम, ऋषभ राणा, अदालत सिंह, सिद्धार्थ सेन और हेम सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed