{"_id":"61b4eab180930e7f7a664f22","slug":"install-the-statue-of-maharana-pratap-soon-junwal-mandi-news-sml3931287187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप की मूर्ति जल्द स्थापित नहीं हुई तो शुरू करेंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप की मूर्ति जल्द स्थापित नहीं हुई तो शुरू करेंगे धरना
विज्ञापन
मंडी में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के पदार्धकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। संवाद
- फोटो : Mandi
मंडी। विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में सामान्य वर्ग आयोग के गठन करने की घोषणा और आने वाले बजट सत्र में इसे विधिवत गठित करने का आश्वासन देकर मुख्यमंत्री ने सामान्य वर्ग के लोगों विशेषकर युवाओं का दिल जीत लिया है। आने वाले समय में उनकी रहनुमाई में अपने आप को हर तरह से सुरक्षित महसूस करेंगे। यह बात मंडी में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केएस जंवाल ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अगर जल्द महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति 16 दिसंबर तक उचित स्थान पर स्थापित नहीं किया तो सामान्य वर्ग संयुक्त मंच जिला मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए विवश होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी और कामरेड नेता राकेश सिंघा ने सामान्य वर्ग आयोग के गठन में बाधा पहुंचाई है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। अगर ये नेता हरकतों से बाज नहीं आए तो चुनावों के समय इनके क्षेत्रों में आकर इनके खिलाफ विरोध किया जाएगा।
उन्होंने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सामान्य वर्ग संयुक्त मंच रमेश राणा, अखिलेश सिपहिया, घनश्याम ठाकुर, दर्शन कालिया सेवानिवृत्त एडीएम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह गुलेरिया, रमेश मेहता, डीके चंदेल, सरदार गुरमीत सिंह, नंदलाल ठाकुर, राजन शर्मा, निशांत गौतम, ऋषभ राणा, अदालत सिंह, सिद्धार्थ सेन और हेम सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।