फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Infertility increased in animals due to lack of nutrients: Dr. Arvind

पौषक तत्वों की कमी से पशुओं में बढ़ा बांझपन : डाॅ. अरविंद

Fri, 13 Dec 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Infertility increased in animals due to lack of nutrients: Dr. Arvind
द्रुब्बल पशु औषधालय में आयोजित शिविर में जागरूक किए पशुपालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चाैंतड़ा (मंडी)। पशु चिकित्साधिकारी जोगिंद्रनगर डाॅ. अरविंद ने कहा कि दुधारू पशुओं में पौषक आहार की कमी से बांझपन बढ़ रहा है। पशुओं को प्रोटीन, खनिज और विटामिन की आपूर्ति न होने से यह समस्या बढ़ रही है। पशुपालन विभाग जोगिंद्रनगर ने पशु औषधालय द्रुब्बल में आयोजित पशुपालन बांझपन जांच शिविर में पशुपालकों को इस आशय की जानकारी दी।
क्षेत्रीय चिकित्सालय की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राधिका ने बताया कि मौजूदा परिवेश में विदेशी और अच्छी नस्ल के पशुओं में भी बांझपन की समस्या देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण संतुलित आहार में पौषक तत्वों की कमी माना जा रहा है। क्षेत्रीय चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ. पिंकी सैनी ने बताया कि पशुओं के गर्भधारण चक्र में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

खेतों में रसायन खाद से तैयार चारा खाने से भी पशुओं की आंतरिक क्रियाओं में विस्तार न होने से बांझपन की दिक्कत बढ़ रही है। पशुपालन विभाग के इस विशेष शिविर में मौजूद प्रगतिशील किसानों के पशुओं का उपचार मौके पर किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद शर्मा ने पशुपालन विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के अलावा निशुल्क खनिज लवण मिश्रण एवं कृमि रोगों की औषधि का वितरण भी किया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋजु कौशल, डॉ. मुनीश चंद्र, डॉ. शाश्वत शर्मा, पशु औषधि योजक संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed