फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Indira Market in a sorry state; condition deteriorating due to lack of maintenance.

Mandi News: इंदिरा मार्केट बदहाल, रखरखाव के अभाव में बिगड़ रही सूरत

Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Indira Market in a sorry state; condition deteriorating due to lack of maintenance.
मुद्दा:
विज्ञापन

अनदेखी के चलते इंदिरा मार्केट व संकन गार्डन की हालत हुई बदहाल
मार्केट में तारों का जंजाल, पोस्टरों की भरमार और प्रवासियों का बढ़ा अतिक्रमण
दुकानों के बाहर सजा रखे हैं कपड़ों के तोरणद्वार
रास्तों पर सामान होने से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर का दिल कही जाने वाली इंदिरा मार्केट उचित रखरखाव के अभाव में बदहाली का शिकार हो रही है। चारों तरफ फैला तारों का जाल, पानी की निकासी की समस्या और दीवारों पर विभिन्न संस्थानों की ओर से लगाए गए पंफ्लेट और पोस्टर इसकी सुंदरता को प्रभावित कर रहे हैं। छत पर लगी अधिकांश दुधिया रोशनी खराब पड़ी हैं। वहीं, पर्यटकों के आकर्षण के लिए बनाए गए ‘आई लव मंडी’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सेल्फी प्वाइंट के बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं।
मार्केट में 248 दुकानें हैं, जहां शौचालय, फास्ट फूड, कपड़ा, मोबाइल सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें संचालित होती हैं। लेकिन, दूषित पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नालियों से दुर्गंध उठती रहती है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
मार्केट की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है, जब गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। - कारोबारी एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

शरारती तत्व मार्केट की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ साइन बोर्ड को बार-बार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। नालियों से उठने वाली दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों की समस्या से बचने के लिए नालियों को स्लेट से ढकना पड़ा है। -कारोबारी हर्षी

मार्केट की छत पर प्रवासियों का जमावड़ा रहता है। छत के पानी की निकासी के लिए बनाई गई व्यवस्था अवरुद्ध होने से दुकानों की छतों का प्लस्तर उखड़ रहा है। इसके अलावा बच्चों के झूले और मिनी जिम में लगे उपकरण भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिससे लोगों को निराशा होती है। -कारोबारी संजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed