{"_id":"680a38f0e2269a0162089ed4","slug":"india-will-become-self-reliant-only-when-villages-are-strong-siddharthan-mandi-news-c-90-1-mnd1001-154170-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मजबूत तभी आत्मनिर्भर बनेगा भारत : सिद्धार्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मजबूत तभी आत्मनिर्भर बनेगा भारत : सिद्धार्थन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला हुई। इसमें भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ हैं।
73वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत जब इन संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा मिला तो भारत के लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। यह केवल एक कानूनी परिवर्तन नहीं था बल्कि शासन को जनता के दरवाजे तक लाने का एक ऐतिहासिक निर्णय था।
भाजपा का स्पष्ट मानना है कि जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। कार्यशाला को महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष हीरा लाल, महामंत्री ओमप्रकाश और पंचायती राज सदस्य व स्थानीय निकाय के सदस्य मौजूद रहे। संवाद