फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In the festive season, shopkeepers fed substandard sweets

त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने खिला दी घटिया मिठाई

Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the festive season, shopkeepers fed substandard sweets
मंडी। त्योहारी सीजन में कई दुकानदारों ने लोगों को घटिया मिठाई खिला दी। खाद्य तेल भी घटिया निकले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी की ओर से भरे गए 43 खाद्य पदार्थों में से नौ के सैंपल फेल हो गए हैं। काजू कतली मिठाई, मठड़ी के सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए।
विज्ञापन

डबल मिंट पेपर च्यूंगम सब स्टैंडर्ड पाई गई। इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है। राइस ब्रान ऑयल भी अधोमानिक निकला है। इसमें एसिड की मात्रा अधिक पाई गई है। यह सेहत के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन

ज्योश ऑरेंज जूस सब स्टैंडर्ड का पाया गया। मेट्रो मस्टर्ड ऑयल भी मिस ब्रांडेड पाया गया है। अजंता गोल्ड इमली मिस ब्रांडेड, फ्रयोला रिपाई ऑयल सब स्टैंडर्ड पाए गए। इसमें भी एसिड की अत्यधिक मात्रा पाई गई है। किशमिश के सैंपल भी मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब मांगा है। जवाब असंतोषजनक आने पर मामले न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर माह के त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग की थी। विभिन्न मिष्ठान भंडारों और अन्य दुकानों से 43 सैंपल लिए थे। बुधवार को सैंपल रिपोर्ट पहुंची है। इसमें नौ सैंपल फेल पाए गए हैं। अधिकांश सैंपल सरकाघाट और जोगिंद्रनगर के हैं।

...
जिन कारोबारियों की दुकानों से लिए गए सैंपल फेल पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। एक माह के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामलों को एडीएम न्यायालय में लगाया जाएगा जहां से कारोबारियों को जुर्माना और सजा भी हो सकती है।
अरुण चौहान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed